कटनी । शासकीय बालक माध्यमिक शाला रीठी में पुस्तकालय का लोकार्पण कलेक्टर महोदय कटनी श्री अवि प्रसाद जी के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक कटनी एवं डाइट कटनी के सहयोग से बालक माध्यमिक शाला रीठी में पुस्तकालय का उद्घाटन कलेक्टर महोदय एवं जनपद अध्यक्ष रीठी श्री अर्पित अनुरोध अवस्थी द्वारा मां सरस्वती के पूजन के पश्चात फीता काटकर पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया । माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा स्वयं बच्चों के साथ बैठकर बच्चों से कहानी सुनी गई एवं पुस्तकालय का अवलोकन किया गया। कलेक्टर महोदय ने पुस्तकों को बच्चों का मित्र बताया तथा उद्बोधन देते हुए बताया कि पुस्तकालय की स्थापना से बच्चों और शिक्षकों में पढ़ने की संस्कृति का विकास होगा जिससे बच्चों में तार्किक सोच कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति की क्षमता में वृद्धि होगी साथ ही उनके द्वारा शाला के समस्त शिक्षकों को सराहनीय प्रयास हेतु धन्यवाद दिया गया तथा स्कूल की आवश्यकताओं के बारे में बच्चों से पूछा गया एवं निराकरण करने का आश्वासन दिया । उपहार स्वरूप एलईडी टीवी देने का वादा किया, कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष अर्पित अवस्थी ,सरपंच डॉक्टर हनीफ खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र मिश्रा, तहसीलदार महोदय ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी अनिल चक्रवर्ती, विकासखंड समन्वयक राकेश सिन्नरकर,विवेक दुबे ,पूर्व सरपंच श्री देवेंद्र बर्मन,महेंद्र जैन मॉडल स्कूल के प्राचार्य हेमराज कारपेंटर,उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य शिवसिंह आर्मो, संतोष पटेल,संजय दुबे एवं शाला के समस्त शिक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, श्रीमती अंजना शुक्ला,पुष्प लता मिश्रा ,शालिनी सक्वार, रंजना जैन,अजय नामदेव तथा छात्रों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, ।

Today Warta