देश

national

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन प्रयागराज में भव्य परेड का आयोजन

الخميس، 26 يناير 2023

/ by Today Warta



मा0 उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार  केशव प्रसाद मौर्य रहे मुख्य अतिथि

राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दी गयी सलामी, संविधान की दिलायी गयी शपथ

आज दिनांक 26.01.2023 को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन प्रयागराज में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड के मुख्य अतिथि श्री केशव प्रसाद मौर्य-मा0 उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार रहे। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी गयी तथा पुलिसकर्मियों व उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलायी गयी। मुख्य अतिथि द्वारा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज आकाश कुलहरि व अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल रवि शंकर निम के साथ परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात सहायक पुलिस आयुक्त लाइन चिराग जैन के नेतृत्व में आयोजित परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। 

आईपीएस चिराग जैन- सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स रहे परेड कमाण्डर

परेड के प्रथम कमाण्डर आई0पी0एस0 चिराग जैन-सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स, द्वितीय कमाण्डर सहायक पुलिस आयुक्त वरुण कुमार मिश्र व तृतीय कमाण्डर उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस श्रवण कुमार पाण्डेय रहे। 

परेड में शामिल रही 20 टोलियां/दस्ते

परेड में क्रमशः निम्न 20 टोलियां/दस्ते सम्मिलित रहे -

1. नागरिक पुलिस टोली - नेतृत्व उ0नि0 अरविंद कुमार

2. कार्यालय टोली - नेतृत्व उ0नि0 नीलेश कुमार

3. सीईआर टोली - नेतृत्व उ0नि0 अभिनव उपाध्याय

4. पीएसी टोली - नेतृत्व प्लाटून कमांडर उमाशंकर विश्वकर्मा 

5. यातायात पुलिस टोली - नेतृत्व उ0नि0 देशराज सिंह 

6. महिला पुलिस टोली -  नेतृत्व उ0नि0 विनीता पटेल

7. होमगार्ड टोली - नेतृत्व प्लाटून कमांडर अभिषेक प्रताप सिंह 

8. एनसीसी टोली - नेतृत्व दलबीर सिंह भदौरिया 

9. सिविल डिफेन्स टोली - नेतृत्व प्लाटून कमांडर सुरेंद्र यादव

10. मोटरसाइकिल दस्ता -  नेतृत्व उ0नि0 अभिषेक प्रताप सिंह

11. स्वाट टीम - नेतृत्व आरक्षी मंगल मणि वर्मा

12. श्वान दल - नेतृत्व मुख्य आरक्षी राम भजन

13. रेडियो शाखा - नेतृत्व उ0नि0 ओम प्रकाश दुबे

14. यूपी 112 - नेतृत्व उ0नि0 सुग्रीव यादव

15. फारेंसिक टीम - नेतृत्व उ0नि0 सुरेंद्र यादव

16. जिमनास्टिक टीम -  नेतृत्व उ0नि0 धीरेंद्र बहादुर सिंह

17. फायर सर्विस मोटरसाइकिल दस्ता - नेतृत्व फायरमैन धर्मेंद्र कुमार मिश्रा

18. हाई प्रेशर फायर टेंडर दस्ता - नेतृत्व FSO नागेन्द्र द्विवेदी 

19. हाइड्रोलिक प्लेटफार्म - नेतृत्व अवध नारायण

20. बैंड टोली - नेतृत्व बैंड मेजर राजेंद्र तिवारी 

परेड में प्रदर्शन के आधार पर पीएसी की टुकडी को प्रथम स्थान, नागरिक पुलिस की टुकडी को द्वितीय तथा महिला पुलिस की टुकडी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

जनपद के वरिष्ठ पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित*

परेड के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानू भाष्कर, पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा, आयुक्त प्रयागराज मण्डल विजय विश्वास पंत, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी प्रयागराज संजय कुमार खत्री सहित पुलिस/प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मा0 सदस्य विधान परिषद सुरेन्द्र चौधरी,  के0पी0 सिंह-सेवानिवृत्त आई0पी0एस0 सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि द्वारा परेड में शामिल पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहन हेतु 10 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी

परेड के मुख्य अतिथि  केशव प्रसाद मौर्य-मा0 उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा आयोजित भव्य परेड की सराहना करते हुए परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहन हेतु 10 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी। 

मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया

मुख्य अतिथि महोदय द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  मकसूदउल्लाह को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त नागरिक सुरक्षा संगठन के 19 सदस्यों, सेंटर पीस कमेटी प्रयागराज के 25 सदस्यों, जिला अपराध निरोधक समिति के 20 सदस्यों तथा प्रयाग व्यापार मंडल के 31 सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में नियुक्त कई पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पदक से सम्मानित

मुख्य अतिथि महोदय द्वारा मा0 राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं पदक से सम्मानित कमिश्नरेट प्रयागराज में नियुक्त सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी एवं प्रतिसार निरीक्षक प्रथम राकेश सिंह को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त गृह मंत्री भारत सरकार के अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सम्मान पदक से सम्मानित प्रयागराज में नियुक्त कुल 38 अधिकारी/कर्मचारीगण को एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि को प्रशंसा चिन्ह व स्वर्ण पदक तथा पुलिस उपायुक्त नगर सन्तोष कुमार मीणा, पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी0 को प्रशंसा चिन्ह व रजत पदक तथा 03 अन्य अधिकारी गण को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं पदक प्रदान किया गया। 

पुलिस आयुक्त द्वारा मुख्य अतिथि को भेट किया गया प्रतीक चिन्ह

पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड़ में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार  केशव प्रसाद मौर्य को मोमेन्टो भेंट कर कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आभार प्रकट किया गया। 

आयोजित किये गये विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

पुलिस विभाग की जिमनास्टिक टीम द्वारा जिमनास्टिक का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त सुमन विद्या निकेतन, शकुन इंटर कॉलेज नैनी, सेंट जोसेफ कॉलेज, थे डांसर वर्ल्ड, प्यारी नंदन उमराव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, एम0आर0एस0 स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल, सिद्धार्थ डांस ग्रुप, अखंड हिन्द फौज प्रयागराज, आरटीसी एवं पुलिस लाइन प्रयागराज के पुलिस परिवार के बच्चों  द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी।अरुण मित्र समाचार पत्र व दैनिक आशा प्रहरी से उमेश चन्द्र द्विवेदी व अरुण कुमार द्विवेदी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'