देश

national

बजाज मैत्री क्लब द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

السبت، 21 يناير 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। ग्राम मिर्चवारा बुरोगाँव स्थित बजाज पॉवर प्लांट के मैत्री क्लब द्वारा प्लांट के निकटतम निवासरत 300 जरूरतमंद महिलाओं एवं प्लांट में कार्यरत श्रमिक परिवारों को गर्म कम्बल वितरित किये गए। कार्यक्रम का आयोजन बजाज पॉवर प्लांट महिला मैत्री क्लब की अध्यक्षा अलका सार के नेतृत्व में क्लब की समस्त महिला पदाधिकारी एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मैत्री क्लब अध्यक्ष अलका सार ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। उन्होंने कहा कि बसुधैव कुटुम्बकम की भावना से ओतप्रोत हमारी संस्था लोगों की सेवा करने और उन्हें जागरूक करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। कहा कि भीषण ठण्ड के मौसम में ऐसे जरूरतमंद परिवार जिन्हें कम्पनी की ओर से कम्बल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मैत्री क्लब सदैव महिलाओं को शिक्षित बनाने पर जोर देती है। इस अवसर पर बुरोगाँव पंचायत प्रधान करतारसिंह द्वारा मैत्री क्लब की समस्त पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए इसे बहुत सार्थक पहल बताया। विगत वर्षों में भी क्लब द्वारा निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के हितार्थ कार्यों के सराहना की। इस अवसर पर बजाज फाउंडेशन के रीजनल मैनेजर राजेंद्र सिंह खतेडिय़ा एवं टीम सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजित सिंह द्वारा किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'