देश

national

मौसम बदलने ही अस्पतालों में मरीजों की बड़ी संख्या लगी लाइनें डॉक्टरों ने सावधानी बरतने के निर्देश

الجمعة، 20 يناير 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। बदलते मौसम के चलते नगर व ग्रामीण इलाकों में भी बुखार, सर्दी, जुकाम के अलावा अन्य मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पीएचसी और सीएचसी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी के दौरान डॉक्टर के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइनें लगी रही। जनवरी के दो सप्ताह तक पड़ी भीषण सर्दी ने जहां एक ओर झकझोंर दिया। वहीं अब दोपहर में धूप निकल रही है। इस समय वॉयरल बुखार तेजी से फैला हुआ है। वहीं खांसी, जुकाम के मरीज भी अधिकांश देखे गये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नगर व आस पास तमाम मरीज पहुंचे। जहां डॉ0 एस एस सिंह ने उनकी ओपीडी की। डॉक्टर ने बताया कि जो लोग चर्म रोग से पीड़ित हैं उन्हें गुनगुने पानी से स्नान करना चाहिये। जिसके बाद नारियल तेल या बॉडी लोशन का मालिश करें, अगर शरीर पर चकत्ते हों तो डाक्टर की सलाह अवश्य लें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'