देश

national

अलसुपर स्लॉटर हाउस में इनकम टैक्स की छापेमारी, 6 गाड़ियों से आयकर के अधिकारी पहुंचे स्लॉटर हाउस

السبت، 21 يناير 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक स्लॉटर हाउस हैं। आज एक स्लॉटर हाउस मे इनकम टैक्स की टीम पहुंची और स्लॉटर हाउस के अंदर सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर छापेमारी शुरू कर दी। छापेमारी की जानकारी पर अन्य स्लॉटर हाउस में हड़कंप मचा है, फिलहाल पिछले करीब तीन घण्टे से छापेमारी जारी है। दही थाना के औधोगिक चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अल सुपर स्लॉटर में आज करीब तीन घण्टे पहले छह अलग अलग गाड़ियों से कई लोग स्लॉटर हाउस के अंदर पहुंचे। एक साथ इनकम टैक्स के अफसरों के पहुंचने से स्लाटर हाउस के अंदर मौजूद मैनेजर और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया आनन-फानन इनकम टैक्स की टीम ने फैक्ट्री के सभी गेट बंद करवाए और अंदर मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए।  सूत्रों की माने तो स्लॉटर हाउस के में बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स की चोरी पकड़े जाने की बात सामने आई है। फिलहाल इनकम टैक्स के किसी भी कर्मचारी अधिकारी ने अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है और छापेमारी लगातार जारी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'