देश

national

मकरसंक्रांति भोज में मिला समरसता का स्वाद

السبت، 14 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

प्रयागराज के धूमनगंज स्थित हनुमान वाटिका गेस्ट हाउस में मकर संक्रांति पर कौशांबी विकास परिषद की ओर से आयोजित समरसता भोज में सामाजिक समरसता का स्वाद भी मिला। सांसद कौशाम्बी और भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर के नेतृत्व में आयोजित इस भोज में प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, मीरजापुर, जौनपुर, वाराणसी के भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों को सांसद विनोद सोनकर ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी सुनील ओझा जी रहे। मुख्य वक्ता सुनील ओझा जी ने अपने भाषण में कहा कि सबसे पहले अगर किसी ने समरसता का संदेश दिया तो वो संदेश दिया था भगवान राम ने। राजा होते हुए भी भगवान राम ने समाज के पिछड़े आदिवासी लोगो को अपना साथी बनाया। दूसरा समरसता का संदेश डा. भीमराव अंबेडकर ने दिया। प्रत्येक वयक्ति समान होना चाहिए इसके लिए लड़ते रहे। सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर ने अपने भाषण में कहा कि कौशाम्बी विकास परिषद कोरोना काल में मोदी रोटी बैंक के माध्यम से देश के 25 प्रदेशो में गरीबो, निराश्रितों, मजदूरों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से भोजन पहुंचाने का काम किया।  प्रयागराज भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश केशरवानी, कौशाम्बी भाजपा जिलाध्यक्ष अनिता त्रिपाठी, कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के प्रतिनिधि  जितेंद्र सोनकर, पूर्व विधायक लाल बहादुर एवं शीतला प्रसाद आदि भी शामिल हुए। कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के पाचों विधानसभा में मोदी वैन शुरु किया गया हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'