देश

national

मां काली जी के माघ मेला में शुभागमन के साथ भईया जी का दाल भात परिवार शिविर का शुभारंभ

الخميس، 5 يناير 2023

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

17 किमी लम्बा दिव्य शोभा यात्रा, 5 वें साल भी अनवरत चल रहा भोजन वितरण

लालापुर प्रयागराज । संगम, प्रयागराज। मां काली जी के दिव्य स्थापना के साथ भईया जी का दाल भात परिवार शिविर माघ मेला में संचालित हो गया है। जानकारी के अनुसार 17 किमी लंबे भव्य व दिव्य शोभा यात्रा के साथ प्रयागराज के महुआरी से संगम तट पर माघ मेला क्षेत्र में भईया जी का दाल भात परिवार शिविर में सैकड़ों चार पहिया वाहनों के कतार एवम हजारों भक्तों के विशाल जन सैलाब के साथ मां काली जी की शोभा यात्रा ने सभी लोगों का मन मोह लिया। इस शोभा यात्रा में मां काली जी के कृपा पात्र अनन्य साधक पंडित गुड्डू मिश्र, लाला पंडित, वशिष्ठ नारायण मिश्र, शिवम, राजू, राजेश पाण्डेय आदि हजारों भक्तों ने सहभागिता की। बता दें कि भईया जी का दाल भात परिवार तीर्थराज प्रयागराज का एकमात्र संगठन है जोकि विगत 5 वर्ष से अनवरत प्रतिदिन शाम 5 बजे से बंधवा वाले बड़े लेटे हनुमान मंदिर के सामने निःशुल्क भोजन प्रसाद वितरित करता है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'