देश

national

महरौनी बार संघ ने मनाया विरोध दिवस,धरना प्रदर्शन कर 6 सूत्रीय मांगे उठाई

الاثنين، 30 يناير 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

ललितपुर। महरौनी बार संघ ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आव्हान पर सोमवार को राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर 6 सूत्रीय मांगों के लेकर विरोध दिवस मनाते हुए धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने मांग की है कि प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपए का मुफ्त चिकित्सीय बीमा कराया जाये,अथवा आयुष्मान योजना से जोड़ा जाये। उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति लखनऊ से मृतक अधिवक्ताओं के लंबित दावों का शीघ्र भुगतान कराया जाये। अधिवक्ताओं के लिए बैठने के लिए चैंबर का निर्माण कराया जाये। अधिवक्ता व पत्रकार की मृत्यु पर एक समान बीमा दिया जाये। 60 वर्ष से अधिक आयु के 40 हजार अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना लागू की जाये,और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाये। बार संघ महरौनी ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को शीघ्र पूर्ण नहीं किया गया तो अधिवक्ता बार उत्तर प्रदेश काउंसिल के दिशानिर्देश पर चरणबद्ध आंदोलन आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे। बार संघ अध्यक्ष प्रकाश सोनी, महामंत्री दृगपाल सिंह भदौरिया बिहारी तिवारी, कैलाश नारायण तिवारी, बहादुर सिंह परमार, पूरन सिंह तोमर, श्याम बिहारी तिवारी,रूपेश उपाध्याय,रईस अहमद सिद्दीकी, इरशाद अली, अलीम खा, विजय सिंह परिहार, शंकर सिंह सिकरवार, कालका प्रसाद यादव, निलेश्वर प्रसाद तिवारी,अनन्त राम, वीके त्रिपाठी, प्रहलाद सिंह सिसौदिया, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, महिपाल सिंह अनिरूद्ध सिंह राठौर, नीलेश व्यास, अमृत लाल झां, गुलझार सिंह, गजराज सिंह, शिवेंद्र भदौरिया, संदीप उपाध्याय, कृष्ण कुमार नायक,अजय पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव,अकबर खां, विवेक कुमार नायक, इवरान खांन, ध्रुव दीक्षित,नूरनिजाम, बृजेन्द्र पुरोहित, शिवलाल अहिरवार, देवेन्द्र सिंह, योगेन्द्र कुमार, नंदकिशोर, गगनबिहारी, हरप्रसाद नांगल, विजय कुमार व सत्येन्द्र कुमार झां आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'