देश

national

दुनिया के सेंट्रल बैंक ब्याज दरें घटाने की तैयारी में , बाजार को नुकसान पहुंचाए बिना महंगाई कंट्रोल करने में जुटे नीति निर्माता

الأربعاء، 4 يناير 2023

/ by Today Warta



भारतीय स्टेट बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक मंदी की संभावना के साथ विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कमी कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक नीति निर्माताओं को अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों को नुकसान पहुंचाए बिना महंगाई पर नियंत्रण रखना है. SBI की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक चक्र धीमा होने पर इक्विटी और बॉन्ड के आपस में कम संबंधित होने की संभावना है. पूंजी की ऊंची लागत की वजह से कम ऑपरेटिंग मार्जिन का फायदा नए प्रवेश करने वाले कारोबारियों की तुलना में बाजार में स्थापित कंपनियों को मिलता है. 2022 में फाइनेंशियल मार्केट उतार-चढ़ाव भरा रहा. SBI के मुताबिक वास्तव में यह 2008 में आए वैश्विक वित्तीय संकट से बिल्कुल विपरीत स्थिति है, जब सभी केंद्रीय बैंकों ने एक साथ दरों में कटौती की थी.

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'