देश

national

21 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया जायेंगा सम्मानित

الخميس، 26 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी 

कौशाम्बी। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 की वर्ष-2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने देते हुए बताया कि दिनांक 27 जनवरी-2023 को अपराह्न 1ः00 बजे उदयन सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर हाईस्कूल-धर्मा देवी इंटर कॉलेज के छात्र/छात्रा श्री पंकज कुमार सरोज, अनामिका देवी, दिया गिरि, प्रान्सी अग्रवाल एवं आर्यन पाण्डेय, दुर्गा देवी इंण्टर कॉलेज के छात्र श्री आकाश दीप सिंह, धनपत्ती देवी श्याम नारायण इंटर कॉलेज के छात्र यश पाण्डेय, कृषक इण्टर कॉलेज के छात्र  नितिन कुमार, श्री हनुमान इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका कौशल, श्री मानसिंह इण्टर कॉलेज के छात्र श भूपेन्द्र कुमार एवं ग्लोवल इंटर कॉलेज के छात्र आकाश कुमार तथा इण्टरमीडिएट-धर्मा देवी इंटर कॉलेज छात्र/छात्रा दिव्या साहू, रितेश कुमार, रावेन्द्र प्रताप सिंह व नेहा साहू, उदय श्याम इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी दिवाकर, आदर्श इंटर कालेज के छात्र अनिकेत कोटारया, दयानन्द सरस्वती ज्ञान मन्दिर की छात्रा उदय शीला, रियाज इंटर कॉलेज के छात्र रवीन्द्र यादव, विट्ठल भाई पटेल शिक्षा सदन की छात्रा आकांक्षा देवी, डॉ0 भीम सिंह कुसुम इंटर कॉलेज की छात्रा आरूषि गुप्ता सहित कुल 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को धनराशि रू0-21 हजार, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'