देश

national

मतदान सामग्री वितरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त

الأربعاء، 4 يناير 2023

/ by Today Warta



रीवा। पंचायत उप निर्वाचन में ईवीएम की कमीशनिंग तथा मतदान सामग्री वितरण, मतदान दिवस पर ईवीएम के संपूर्ण कार्यों हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प द्वारा राज्य, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स तैनात कर दिये गए हैं।

जनपद रीवा अंतर्गत होने वाले उप निर्वाचन के लिये डा. सुमेश डाकवाले, फैज मोइन सिद्दीकी तथा अरूण कुमार शुक्ला को, सिरमौर के लिये सुनीत कुमार शुक्ला, विमलेश कुमार गौतम, सुधांशु दुबे तथा राकेश तिवारी को, गंगेव के लिये शरद कुमार द्विवेदी, राममणि मिश्रा तथा पवन कुमार पाण्डेय को, नईगढ़ी के लिये अविनाश गौतम, अम्बरीश मिश्रा तथा प्रेमलाल मिश्रा को तथा हनुमना जनपद के लिये शरदेन्दु सिंह, नवीन कुमार झा एवं जीवेन्द्र सिंह सहायक शिक्षक को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है। समस्त मास्टर ट्रेनर्स कमीशनिंग, सामग्री वितरण व मतदान एवं मतगणना दिवस में रिटर्निंग अधिकारी मुख्यालय में उपस्थित रहकर ईवीएम संबंधी संपूर्ण कार्य संपादित करेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'