पुलिसवालों को नही लगी भनक थाना पुलिस ने बदलवाई तहरीर
पीएनबी बैंक के सामने है हार्डवेयर की है दुकान जहां बैंक पर रहता है पुलिस का पहरा
वदायूँ कुंवरगांव । कस्बे में थाने से चंद कदम दूरी पर अज्ञात चोरों ने हार्डवेयर व बीज की दुकान में नकब लगाकर 72 हजार नगदी सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई।कस्बे में मेन रोड पर थाने से चंद कदम दूरी पर अरुन इंटरप्राइजेज की दुकान है तो वहीं उससे आगे इंडेन गैस एजेंसी मालिक सुरेशचंद्र गुप्ता की गैस एजेंसी के बराबर में बीज की दुकान है जहां उनका बेटा आदित्य गुप्ता बैठते हैं ।घटना बीती रात की है जहां दोनों दुकानदार शनिवार की शाम अपनी अपनी दुकानें बंद करके घर गए थे जब वह रविवार सुबह दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी होने का आभास हुआ हार्डवेयर की दुकान में छत काटकर चोर अंदर घुसे और कापर की केबिल , मोबाइल, सहित हजारों का सामान चोरी कर ले गए ।वहीं पड़ोस में रमेश किराना स्टोर में भी चोरों ने नकब लगाने का प्रयास किया । आदित्य गुप्ता की बीज की दुकान में भी चोर बाहरी साइड से नकब लगाकर अंदर दाखिल हो गए और दुकान के अंदर बैग में रखे 72 हजार रुपए कैश और एक मोबाइल चोरी कर ले गए ।जब पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की । पुलिस चोरी की तहरीर लेने से बचती नजर आई । पीड़ित ने थाने पहुंच कर 72 हजार नगदी सहित लिखकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने नगदी हटाकर तहरीर बदलवा दी और पुलिस पीड़ित को ही उल्टा धमकाने लगी पुलिस दुकानदार के कर्मचारी की ही चोरी में मिलीभगत बताने लगी ।

Today Warta