देश

national

करंट के चपेट में आने से झुलस गई किशोरी

الجمعة، 6 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशांबी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में गुरुवार को घर में कपड़े में प्रेस कर रही एक किशोरी करंट के चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गई आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

ग्राम पंचायत दानपुर निवासी यशवंत कुमार की 14 वर्षीय पुत्री रेखा देवी गुरुवार को घर में अपने कपड़े में प्रेस कर रही थी तभी अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार का प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'