देश

national

Narsinghpur News: दो पक्षों के झगड़े में जली बाइक, विवाद सुलझाने गए एएसआइ पर कुल्हाड़ी से हमला

الاثنين، 2 يناير 2023

/ by Today Warta



नरसिंहपुर। जिले के ग्राम महादेव पिपरिया में रविवार की शाम दो पक्षों में किसी बात पर विवाद हो गया। जिसमें एक बाइक में आग लगा दी गई।इसी दौरान विवाद सुलझाने गए ठेमी थाना के एएएसआइ भीम बाक्सर के साथ भी कुछ ग्रामीणों ने मारपीट की। एक ने कुल्हाड़ी से तीन बार वार किए जिसमें दो बार तो अधिकारी ने खुद काे बचा लिया, लेकिन तीसरी बार कुल्हाड़ी ने दाएं पैर की जांघ को जख्मी कर दिया। घायल अधिकारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपितो की तलाश में जुटी है। घटना में घायल एएसआई ने बताया कि नर्मदा तट महादेव पिपरिया में नए वर्ष पर हुई लोगों की भीड़ के कारण वह आरक्षक शुभम व सैनिक रमेश दुबे, जीवन के साथ ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान गांव का एकम लोधी व संतोष बाइक से आए। तभी राजा मलाह भी आ गया। गांव के लक्ष्मण मलाह के घर के सामने एकम व राजा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।तभी वहां लखन, भरत, शिवम भी पहुंच गया। उक्त विवाद के दौरान लखन ने बाइक में आग लगा दी। जब विवाद बढ़ने लगा तो उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन एकम, लखन आदि ने अपशब्द कहते हुए मुझसे ही झगड़ना शुरू कर दिया। एएसआइ ने बताया कि एकम ने कुल्हाड़ी से उन पर तीन बार हमला किया जिसमें दो बार बचने के बाद तीसरे हमले में कुल्हाड़ी उनकी जांघ में लगी। तभी भरत ने सीने पर घूंसा मारा और लखन ने कालर पकड़ ली इस झूमाझटकी के दौरान उनकी वर्दी भी फट गई।तभी साथी कर्मचारियों, ग्रामीणों ने बचाते हुए घटना की सूचना थाना प्रभारी व वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर बल पहुंचा और उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।एकम और राजा मलाह के बीच किस बात को लेकर विवाद हो रहा था उसकी वजह घायल अधिकारी भी नहीं बता पा रहा है

इनका कहना है

महादेव पिपरिया में दो पक्षों में विवाद हो रहा था जिसमें पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान एकम व अन्य ने एएसआइ पर हमला किया। मामले में अभी तीन लोगों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ हो रही है। प्रकरण में अभी एफआइआर हो रही है उसके बाद ही घटना की मुख्य वजह सामने आएगी।

विपुल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'