देश

national

घर से निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

الأربعاء، 18 يناير 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज। बीमारी से परेशान एक छात्र ने बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मचा रहा। पुलिस हादसा और आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि कीडगंज निवासी राम नरेश बालू का काम करते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा शांतनु कुमार निषाद कानपुर यूनिवर्सिटी से बीए कर रहा था। मंगलवार रात में अचानक वह घर से निकल गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह पांच बजे मुट्ठीगंज रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शांतनु के शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। जिसमें उसकी जान चली गई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'