देश

national

ठंण्ड के मौसम ने बढ़ाए निमोनिया के मरीज

الثلاثاء، 3 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। ठंण्ड के मौसम नें जिले में अब बच्चों को निमोनिया ने घेरना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में निमोनिया के रोजाना सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं। वहीं निजी डॉक्टरों की ओपीडी में भी ऐसे मरीजों की बहुतायत है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि दिनचर्या में थोड़े सा परिवर्तन करने पर काफी हद तक इस बीमारी से बचा जा सकता है। घना कोहरा और बारिश का मौसम आ चुका है, धूप निकलने वाले दिन में भी सुबह और शाम के वक्त सर्दी रहती है। जबकि रात को पारा और भी गिर जाता है। यही मौसम निमोनिया को बढ़ावा दे रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 रोहित केशरवानी ने बताया कि बच्चों को खांसी के साथ बुखार आना, पसलियां चलना समेत सांस फूलना इस बीमारी के लक्षण हैं। ठंण्ड का मौसम काफी खतरनाक है। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है, ऐसे में लगातार तापमान बदलने के कारण उन्हें निमोनिया घेर लेता है। चिकित्सक के मुताबिक बच्चों को पूरे कपड़े पहनाकर रखें। कान ढंके रखें और हाथों में दस्ताने व पैरों में मोजे भी पहनाएं। सुबह और शाम के वक्त उन्हें घर से बाहर न निकलने दें। उन्हें गुनगुना दूध समेत प्रोटीन युक्त भोजन खिलाएं। फिर भी कोई लक्षण दिखे तो सीधे अपने चिकित्सक से संपर्क करें। 14 दिन के इलाज से बीमारी से निजात मिल जाती है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'