देश

national

सीडीओ ने चौपाल में सुनी ग्रामीणो की जनसमस्या

الجمعة، 6 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। मूरतगंज विकास खण्ड के बलिहावा देह ग्राम पंचायत में मुख्य विकास अधिकारी ने उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा गांव की समस्या का समाधान की चैपाल में समस्याओं को सुना और उसको निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। शुक्रवार को मूरतगंज ब्लॉक के बलिहावा देह ग्राम पंचायत में गांव की समस्या गांव में समाधान की चैपाल का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी के द्वारा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग एवं अन्य सभी विभागों की योजनाओं का निरीक्षण करते हुए जन चैपाल के माध्यम से योजनाओं की जमीनी हकीकत को ग्रामीणों के माध्यम से जाना। चैपाल में बिजली आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन अध्यापकों की उपस्थिति कायाकल्प का कार्य का मुआयना किया। विद्यालयों में रसोइयों के मानदेय हेतु खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज सुनील कुमार सिंह को निर्देशित किया। सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत कुछ लाभार्थी जिनको पेंशन नहीं मिल रही है। उनको तत्काल योजना का लाभ दिए जाने हेतु पंचायत सहायक को आवेदन कर अवगत कराने का निर्देश दिया। तथा एडीओ पंचायत को निर्देशित किया तत्काल पेंशन का लाभ दिलाने का कार्य करें पात्र गृहस्थी के कुछ लाभार्थियों का राशन कार्ड ना बने होने के कारण पंचायत सहायक रोजगार, सेवक एवं ग्राम सचिव को सोमवार को ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर लाभार्थियों का चिन्हित करते हुए लाभ दिलाने की कार्यवाही करने का निर्देश दिया। आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम सचिव को महिला मेट की नरेगा में कार्य लेने के लिए निर्देशित किया। समूह को आरएफसी आईएफ सीसीएल की भी जानकारी ली गई। मौके पर समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी देखा तथा महिलाओं का हर्षवर्धन किया। समूह की महिलाओं द्वारा ग्राम में सिएस्पी केंद्र बनवाने का अनुरोध किया गया। ठंड को देखते हुए असहाय एवं वृद्ध को कंबल वितरण भी किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता, राहुल मिश्रा, ग्राम सचिव त्रिलोकीनाथ पटेल, ग्राम प्रधान चमन सिंह जिला कोआॅपरेटिव बैंक प्रयागराज/कौशाम्बी के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य, जिला पंचायत सदस्य रामनरेश तथा दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

औधन मे ग्राम चैपाल का हुआ आयोजन

विकास खंड नेवादा के ग्राम सभा औधन मे गांव की समस्या गांव में समाधान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओ के सम्बंध मे ग्राम चैपाल का आयोजन हुआ, कार्यक्रम मे खंड विकास अधिकारी नेवादा, विमल प्रकाश पाण्डे ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे बताया एवं सचिव को निर्देशित किया की कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहने पाये,हर पात्र को चिन्हित कर लाभान्वित किया जाए। ग्राम चैपाल मे ठिठुरन भरी ठंड को मात देकर ग्रामीणो ने बड़ चड कर भाग लिया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी - नीरज कुमार,एडीओ पंचायत नीरज मिश्रा,ए.डी.ओ.समाज कल्याण गजराज सिह ,सचिव अजय सिह,लेखपाल राजेश कुमार,ग्रामप्रधान रामदुलारी,मो.शमीम सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'