देश

national

मोहम्मद नसीम को विक्रम अप्पे का निर्विरोध निर्वाचित किया गया अध्यक्ष

الأحد، 15 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

विक्रम अप्पे यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न

कौशाम्बी। विक्रम अप्पे यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव मंझनपुर में आयोजित किया गया। 400 से अधिक सदस्यों ने चुनाव कार्यकारिणी में भाग लिया,चुनाव कार्यकारिणी द्वारा मोहम्मद नसीम को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया,यूनियन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने मोहम्मद नसीम का गर्मजोशी के साथ माला पहना कर स्वागत किया। विक्रम अप्पे यूनियन का त्रिवार्षिक रविवार को कार्यालय में चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यूनियन में पंजीकृत 400 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया चुनाव कार्यकारिणी द्वारा मोहम्मद नसीम को यूनियन का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान यूनियन के सभी सदस्यों द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद नसीम को माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर यूनियन के अन्य पदाधिकारी लंकेश मिश्रा, विद्यासागर, मोहम्मद हाफिज, दुर्गेश चैधरी, झल्लर पांडे, केश चंद गौतम, नगमा बेगम, योगेश कुमार तिवारी, शरीउल रहमान, मोहम्मद नफीस, सफीक अहमद,आबिदा बेगम सहित सदस्यगण मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'