देश

national

उप मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक्रम आज

الخميس، 19 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

उप मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत कादीपुर,शमसाबाद,मकदूमपुर काजी में आयोजित ग्राम चैपाल में होंगे सम्मिलित

कौशाम्बी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को अपरान्ह 1:30 बजे हेलीपैड-बाबू सिंह डिग्री कॉलेज, सयारा पहुॅचेंगे। उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 1:45 बजे ग्राम पंचायत कादीपुर में आयोजित ग्राम चैपाल में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात वे ग्राम पंचायत शमसाबाद में आयोजित ग्राम चैपाल में सम्मिलित होंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत मकदूमपुर काजी में आयोजित ग्राम चैपाल में सम्मिलित होंने के पश्चात सायं 4:10 बजे हेलीपैड-बाबू सिंह डिग्री कॉलेज, सयारा से जनपद प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'