राकेश केशरी
कौशाम्बी। कोखराज थाना अंतर्गत मूरतगंज क्षेत्र में लकड़ी माफिया बिना लाइसेंस के ही धड़ल्ले से आरा मशीन संचालित कर रहे है। जिले में बैठे विभागीय अधिकारी जानकारी के बाद भी कार्रवाई नही कर रहे है। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्रीय पुलिस चैकी और वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से संचालित हो रही आरा मशीनो की जानकारी अधिकारियो को होने के बाद भी कार्रवाई नही हो रही है।

Today Warta