देश

national

जिलाधिकारी ने बिदांव गौशाला का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

الخميس، 5 يناير 2023

/ by Today Warta

 



राकेश केशरी

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने गुरूवार को सम्बन्धित अधिकारियों के साथ गौशाला बिदांव का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गौशाला की टूटे हुई तार फेसिंग का अवलोकन करते हुए सहायक अभियंता, यू०पी०सिडको को तार फेसिंग का कार्य पिलर सहित मजबूती से एक सप्ताह के अन्दर कराने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को राज्य वित्त के तहत धनराशि प्राप्त हो जाने पर गुणवत्तापूर्ण बाउण्ड्रीवाल का निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने थानाध्यक्ष, कौशाम्बी से कहा कि गौशाला के बाउण्ड्री का कार्य शासकीय कार्य है, यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जाता है तो उसके विरूद्ध एफ०आई०आर० दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधान को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न न किया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशाला में तार फेसिंग का कार्य पूर्ण हो जाने पर गोवंशों को संरक्षित करने के निर्देश देते हुए कहा कि गौशाला में भूसा-चारा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही गोवंशों को ठण्ड से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि केयर टेकर रात्रि में गौशाला में अवश्य उपस्थित रहें। जिला पंचायत राज अधिकारी बालगोविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि बिदांव गौशाला की देख-भाल में शिथिलता बरतने के कारण ग्राम प्रधान के विरूद्ध पंचायतीराज एक्ट-95 (झ) के तहत नोटिस जारी की गई है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कृष्ण नारायण एवं खण्ड विकास अधिकारी, कौशाम्बी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'