देश

national

भट्ठा मालिक ने दलित को जान से मारने की दी,धमकी

السبت، 21 يناير 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र गोबरसहाई गांव के रहने वाले एक दलित को ईट भट्ठा मालिक ने कर्ज की वापसी को लेकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दिया, पीडित ने चैकी पुलिस को घटना का शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है। गोबर सहाई गांव का रहने वाला केशचंद्र पुत्र मेवालाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है,कि वर्ष 2020 में भट्ठा मालिक आशीष महाजन गुवारा तैयबपुर के यहा ईट पथाई के लिए 35 हजार नगद लेकर 1 वर्ष तक पथाई का कार्य किया। सीजन समाप्त होने पर हिसाब कराया गया तो 70 हजार उसका निकला,लेकिन भट्ठा मालिक द्वारा कोई पैसा नहीं दिया गया। वर्ष 2021 में गांव के कुछ लोगों के साथ ईट पथाई के लिए भट्ठा मालिक आशीष महाजन के भट्ठा पर पहुंचा, भट्ठा मालिक द्वारा 12 हजार देकर शेष धनराशि बाद में देने के लिए कहकर घर भेज दिया। आरोप है कि पीडित केशचन्द्र 20 जनवरी 2023 को भट्ठा मालिक के पास पहुंचा तो शेष अपने पैसों की मांग किया। इस पर भट्ठा मालिक द्वारा उल्टा 40 हजार का कर्ज का आरोप लगाकर पैसों की वापसी की मांग की गई। हिसाब में हेराफेरी करने की बात को लेकर विवाद होने पर भट्ठा मालिक द्वारा दलित को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'