देश

national

बड़ौदा आरसेटी में बैंक सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

السبت، 21 يناير 2023

/ by Today Warta




राकेश केशरी

कौशाम्बी। बड़ौदा आरसेटी में बैंक सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमे मुख्य विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी और अग्रणी जिला प्रबंधक जितेंद्र कुमार चैधरी और संस्थान के निदेशक नवीन कुमार झा एंव समस्त स्टॉफ उपस्थिति रहें। श्री त्रिवेदी ने विभिन्न समूहों से आई महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए और गावों में बैंक सुविधाओं को पहुंचाने के लिए प्रेरित किया और महिलाओं का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करने की बात की। संस्थान के निदेशक ने सभी को स्वावलंबी बनाने की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एनआरएलएम द्वारा इन बैंक सखियों को समूहों को ऋण दिलाने में सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न बैंक शाखाओं में नियुक्त किया जायेगा और इनको निर्धारित मानदेय भी प्राप्त होगा।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'