देश

national

तीव्र गति से कार्य करायें कार्यदायी संस्थाएं : डीएम

الثلاثاء، 3 يناير 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

मेडिकल कॉलेज से जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर

अपने ही जनपद में अध्ययन कर सकेंगे मेडिकल छात्र

राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं उच्चीकृत जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी

निर्माण कार्यों का जायजा लेकर प्रगति बढ़ाने के दिये निर्देश

समयसीमा में कार्य कराने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं उच्चीकृत जिला अस्पताल के निर्माण कार्यों का औचक किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं उच्चीकृत जिला चिकित्सालय के निर्माण कार्य का अवलोकन कर प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी व छात्रों को अध्ध्यन हेतु अन्य जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहबाली व शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण करायें, साथ ही कार्यदायी संस्थाएं श्रमिकों की संख्या में वृद्धि कर निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए प्रगति बढ़ायें। मौके पर सहायक अभियंता लो.नि.वि. नवनीत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए जनपद ललितपुर में राजकीय मेडीकल कॉंलेज के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि इस राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा अगस्त 2021 में प्रारंभ किया गया था, जिसकी लागत 268.00 करोड़ है, जिसमें से 186.00 करोड़ आवंटित किया गया है तथा 96.00 करोड़ खर्च किया जा चुका है। इस मेडिकल कॉंलेज में 100 विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष प्रवेश दिया जायेगा। वर्तमान में 753 श्रमिकों के द्वारा कार्य किया जा रहा है, निर्माण कार्य लगभग 48 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लो.नि.वि. नवनीत सिंह, एजीएम पीएसपी प्रा.लि. एके राय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'