देश

national

अभिनंदनोदय तीर्थ महोत्सव के ध्वजारोहण में जैन आर्मी द्वारा होगी परेड

الثلاثاء، 24 يناير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

मुनिश्री संघ के सानिध्य में अयोध्यापुरी में करेगे सैकडों इन्द्र इन्द्राणी भक्ति

ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ महोत्सव के आयोजनों को अति भव्यता प्रदान करने स्वयंसेवी संगठन जुटे हुए हैं। महोत्सव के आयोजन स्थल अयोध्यापुरी में ध्वजारोहण पर जैन आर्मी द्वारा भव्य परेड के साथ ध्वज आनर ध्वज वंदन की तैयारियों में स्वयं सेवक जुटे हुए हैं। इस मौके पर नवगठित जैन आर्मी में गेस्ट आफ आनर, सलामी, संगीतमय शास्वत जैन ध्वजगीत, वलून टेन का आकर्षण रहेगा। मुनिश्री सुधासागर महाराज के आशीर्वाद एवं ऐलक धैर्यसागर महाराज की प्रेरणा से गठित जैन आर्मी में सम्यक चारित्र सेना अधिकारी जैन एयर चीफ मार्शल विकास जैन, मार्शल डा.शुभम जैन, वाईस मार्शल विकास जैन, कमाण्डर डा.दीपक जैन, विंग कमाण्डर अभि जैन, गु्रप कैप्टन सुयश जैन तथा अरहिंत रेजीमेंट लीडर आशीष जैन, सिद्ध रेजीमेंट लीडर सौरभ जैन, आचार्य रेजीमेंट लीडर स्वानित मोहनी, उपाध्याय रेजीमेंट लीडर अर्पित जैन, साधू रेजिमेंट लीडर ऋषि जैन, सम्यक ज्ञान सेना अधिकारी जैन, एडमिरल विकास जैन, वाई एडमिरल सौरभ जैन, कैप्टन शैलेन्द्र जैन, वाईस कैप्टन सुधीर जैन, लेनपटीनेंट श्रीश जैन, सेकेण्ड लेप्टीनेंट मधुर जैन, सम्यक दर्शन सेना अधिकारी में जैन जनरल देवांश, विग्रेडियर प्रतीक, मेजर अंकित, कर्नल ंस्पर्श जैन, जैन सार्जेट विक्की मोहनी बनाए गए। मीडिया प्रभारी अक्षय अलया के अनुसार अभिनंदनोदय तीर्थ महामहोत्सव का शुभारम्भ 28 जनवरी को भव्य घटयात्रा के साथ होगा 29 जनवरी को मुनि सुधासागर महाराज का पिच्छिका परिवर्तन के साथ विविध आयोजन सम्पन्न होगे। समापन पर 5 फरवरी को भव्य गजरथ फेरी से होगा जिसमें दूरांचलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन सम्मलित होगे।

आर्यिका आदर्शमति ससंघ को पंचकल्याणक मे श्रीफल अर्पित

आज मध्यान्ह में आचार्य विद्यासागर महाराज संघस्थ आर्यिकारत्न आदर्शमति माताजी ससंघ को आज दयोदय गौशाला परिसर में दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन, संयोजक प्रदीप सतरवांस, महेन्द्र मयूर, भगवानदास, गैंदालाल सतभैया, शैलेन्द्र सिंघई, अनंत सराफ, डा.संजीव कडंकी, सुरेश, अनीता मोदी, ममता आदि ने श्रीफल अर्पित कर अभिनंदनोदय तीर्थ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सानिध्यता के लिए श्रीफल अर्पित किया।

मुनिसुव्रनाथ जैन मंदिर ज्ञानोदय हुआ जैन पंचायत को सौपा

नगर के वाईपास पर नवनिर्मित ज्ञानोदय नगर में मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से दिगम्बर जैन पंचायत समिति को समर्पित करते हुए श्रावक श्रेष्ठी ने मुनि श्री से आशीर्वाद ग्रहण किया। प्रतिष्ठाचार्य वाल व्रहमचारी प्रदीप भैया ने बताया कि पुण्र्याजक परिवार ने भव्य पाषाण का मंदिर एवं चौबीसी जिनालय निर्मित करके उक्त निर्णय लिया उनकी भावना है कि समाज के पुण्र्याजन से चौबीसी भगवान विराजित हो। दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष ने सर्राफ परिवार के पुण्य दानशीलता एवं भावों की अनुमोदना करते हुए सम्मानित किया। जैन पंचायत ने सर्वसम्मति से राजेन्द्र जैन व संजय रसिया को मंदिर का प्रबंधक सौपते हुए जिम्मेवारी सौपी।

अखण्ड भक्ताम्मर व्यवस्था संभालेगी महरौनी जैन समाज

मुनि सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से सन् 2012 से अभिनंदनोदय तीर्थ में अनवरत चल रहे अखण्ड भक्ताम्मर मण्डल के संचालन की व्यवस्था में महरौनी सकल जैन समाज ने अपना सहयोग का पुण्र्याजन किया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'