देश

national

ठण्ड से कांप रही महिला को अस्पताल में मिला उपचार

الثلاثاء، 3 يناير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। ठण्ड से कांप रही एक महिला को स्थानीय लोगों द्वारा जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया, जहां महिला को उपचार किया जा रहा है। बताया गया है कि 108 एम्ब्यूलेंस को सूचना मिली कि एक महिला जो कि ठण्ड से कांप रही है, को उपचार की आवश्यकता है। सूचना मिलने पर एम्ब्लेंस से महिला को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। महिला ने अपना नाम तीस वर्षीय अवन्ती बताया। महिला अपना पता व परिजनों की सूचना देने में असमर्थ रही। एम्ब्यूलेंस को फोन करने वाले प्राण सिंह ने बताया कि उक्त महिला काफी दयनीय हालत में है। इधर जिला अस्पताल में डा.डी.पी.सिंह, फार्मासिस्ट आशीष व सहयोगी विष्णु कांत तिवारी द्वारा महिला को उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गयी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'