देश

national

निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

الثلاثاء، 31 يناير 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष महेश रैकवार हरपुरा के नेतृत्व में मिशन 2024 के अंतर्गत ग्राम रजवारा एवं बानपुर में एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें निषाद पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष महेश रैकवार द्वारा बताया गया की वोट की कीमत हीरे से भी अनमोल है। वोट की पहचान कराते हुए कहा कि सत्ता में आने के लिए रैकवार केवट कश्यप कहार धीवर आदि समाज को का बोट जनपद में एक लाख से अधिक होते हुए भी हम लोगों को सरकार में राजनैतिक हिस्सेदारी नहीं मिली। परंतु अब भाजपा मे मछुआरों को हिस्सेदारी मिल रही है। अब जनपद के सभी मछुआरे साथ पार्टी में जुड़ चुकी हैं और यह संकल्प लिया है कि राम राज्य लाएंगे। अब रावण राज हट रहा है जो जनपद में दिख रहा है। कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'