देश

national

रक्तदान करके किसी की जान बचाना ही सबसे बडी़ सेवा है- दीपक

الأربعاء، 4 يناير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

जन कल्याण समिति अध्यक्ष 21वीं बार किया रक्तदान

ललितपुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय वृद्धजन आश्रम में रह रही एक दादी को करीब डेढ़ महीने पहले महिला पुलिस ललितपुर द्वारा लायी गयी थी, जो ना हमारी भाषा समझ पाती है ना बोल पाती हैं। कुछ दिनों पहले गिरने के कारण उनका कूल्हा टूट गया था और वह एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती है जिनका ऑपरेशन हो रहा है। वृद्धाश्रम के मैनेजर के द्वारा जानकारी मिली कि वृद्धाश्रम में एक वृद्ध दादी है जिनका गिरने से उनका कूल्हा टूट गया है। वह ललितपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं जिनका ऑपरेशन हो रहा है। उन्हें ब्लड की आवश्यकता है। तो आज जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जय अम्बे रक्तदान समिति के प्रमुख सदस्य चन्दन सिंह अहिरवार ने तुरंत ब्लड बैंक पहुंच कर वृद्ध दादी के लिए अपना बी पोजिटिव ब्लड डोनेट करके सच्ची मानवता की मिशाल पेश की और ईश्वर से दादी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। रक्तदान करते समय जय अम्बे रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर, आशीष गोस्वामी, बालमुकुंद, अमित बाबू, उमाकांत लिटौरिया, धनीराम अहिरवार, वृद्धाश्रम के मैनेजर और जन कल्याण समिति के ऑडिटर बलराम अहिरवार मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'