देश

national

दो दिवसीय ऑनलाइन पूल कैम्पस ड्राइव का आयोजन

السبت، 21 يناير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। राजकीय पालीटेक्निक तालबेहट के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह यादव द्वारा अवगत कराया गया कि संस्था में 20 व 21 दो दिवसीय ऑनलाइन पूल कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया है। जिससे उ.प्र. के समस्त पालीटेक्निक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस पूल कैम्पस ड्राइव के लिए 1341 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया। जिसमें से 150 छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन साक्षात्कार हेतु शोर्ट लिस्ट किया गया। कम्पनी द्वारा 80 छात्र-छात्राओं का अन्तिम रूप से चयन किया गया। कम्पनी द्वारा चयनित किये गए छात्र-छात्राओं को उनके इमेल आईडी पर उनके चयन होने की सूचना और ऑफर लैटर भेज दिया गया है। संस्था के ट्रेनिग एवं प्लेस्मेट अधिकारी देवेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि विगत सत्र से राजकीय पालीटेक्निक तालबेहट लगातार छात्र- छात्राओं के लिए पूल कैम्पस ड्राइव का आयोजन करता आ रहा है। अब तक राजकीय पालीटेक्निक तालबेहट द्वारा 07 पूल कैम्पस ड्राइव आयोजित किये जा चुके हैं जिसमें उत्तर प्रदेश के कुल 2504 छात्र-छात्रा रोजगार पा चुके है। राजकीय पालीटेक्निक तालबेहट द्वारा आयोजित होने वाला इस सत्र का अगला पूल कैम्पस ड्राइव-04 माह फरवरी 2023 में होना प्रस्तावित है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'