देश

national

गल्ला मण्डी किसी हालत में बंद नहीं रहेगी : डीएम

الثلاثاء، 24 يناير 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। जिलाधिकारी को सम्बोधित बाबूलाल दुबे अध्यक्ष प्रगतिशील किसान जन मोर्चा ललितपुर के ज्ञापन द्वारा मण्डी समिति को अवगत कराया है कि कतिपय व्यापारियों द्वारा गल्ला मण्डी को बन्द किया जा रहा है। जिससे किसानों को भारी विपत्ति का सामना करना पड़ेगा और मण्डी को सुचारू रूप से खोलने के लिये अनुरोध किया गया है। उक्त सम्बन्ध में अपरजिलाधिकारी (वित्त / राजस्व) जनपद ललितपुर द्वारा निर्देश दिये गये है कि खाद्यान्न मण्डी में कृषकों के आने-जाने पर किसी तरह की पाबन्दी नहीं है उनके उत्पादों का क्रय सामान्य दिनों की तरह ही होगा। इसमें किसी भी तरह की रूकावट या बाधा नहीं है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'