मड़ावरा पुलिस ने नामजाद युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी
मड़ावरा/ललितपुर। जनपद के थाना मड़ावरा अंतर्गत एक गॉव निवासी युवक ने प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि आज शाम करीब पांच बजे हाईस्कूल में पढ़ने बाले उसकी नावालिग लड़की घर के पीछे बने बाड़े में जलाई लकड़ी उठाने गई थी,तभी गॉव का ही निवासी एक नामजाद युवक पीछे से आकार हाथ पकड़कर खींचकर अपने साथ पीछे ले जाने लगा,पुत्री द्वारा विरोध करने पर नामजाद युवक उसके साथ मारपीट करने पर आमदा हो गया एवं जातिसूचक शब्दो के साथ मां की बुरी-बुरी गाली देते हुए कहने लगा कि अगर तूने किसी को बताया तो कालेज जाते समय रास्ते मे मौका मिलते ही तुझे जान से मार देंगे।
मड़ावरा पुलिस ने पिता की शिकायत पर थाना क्षेत्र निवासी नामजाद एक युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

Today Warta