देश

national

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

الثلاثاء، 21 فبراير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। दिल्ली से अपने बच्चों के साथ महिला शहजाद पुर गांव शादी समारोह में शामिल होने आई थी,सोमवार की शाम को रेल लाइन पार करते समय ट्रेन हादसे में उसकी मौत हो गई है। बता दें कि शादी समारोह में सम्मिलित होने दो दिन पहले महिला दिल्ली से सिराथू तहसील के शहजादपुर गांव आई थी,सोमवार की शाम को सिराथू रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक डाउन लाइन क्रास करते समय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई साथ में रही बेटियों का रो- रोकर हाल बेहाल है,वहीं स्टेशन पर मौजूद लोग बेटियों से परिवार का एड्रेस संपर्क सूत्र मालूम करने का प्रयास कर उन्हे घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'