इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनिपुंगव निर्यापक मुनिश्री सुधसागर महाराज, मुनिश्री पूज्य सागरा महाराज ऐले धैर्य सागर महाराज क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज का टीकमगढ की ओर विहार हो गया। मुनिश्री ने अभिनन्दनोदय तीर्थ क्षेत्र में विराजित अभिनन्दननाथ भगवान के दर्शन के उपरान्त दोपहर में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विहार किया। धर्म प्रेमियों ने अपने अपने घर के बाहर उनके पाद प्रच्छालन एवं आरती कर पुण्य लाभ लिया और अश्रुपूर्ण विदाई दी एवं पुन: नगर में आशीर्वाद हेतु आने की भावना भाई। टीकमगढ में नंदीश्वर कालोनी में होने जा रहे पंचकल्याणक में अपने आशीर्वाद हेतु उनका यह गमन हो रहा है। टीकमगढ के सैकडों मुनि भक्त उनके साथ चल रहे हैं। मध्यान्ह में महाराजश्री ने मूल नायक अभिनन्द भगवान के दर्शन किए और विहार शुरू किया। महाराजश्री वर्णी चौराहा, घंटाघर, सावरकर चौक होते हुए कैलगुवां तिराहे से बानपुर रोड की ओर प्रस्थान कर गए। उनके चरण ग्राम विरारी में थमे। आज रात्रि विश्राम बिरारी में हो रहा है और जिज्ञासा समाधान में श्रद्धालुूओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। सुबह गुगरवारा में आहार चर्या होगी। जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा.अक्षय टडैया, राजेन्द्र जैन, मोदी पंकज जैन पार्षद, शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना, मनोज बबीना, कोमलचंद दादा, आकाश जैन, अविनाश सिंघई, नरेन्द कडंकी, कैप्टन राजकुमार जैन, महेन्द्र सिंघई, वैभव जैन टिन्ना, स्वदेश गोयल, संजीव जैन, जीवन जैन, अक्षय अलया, मुकेश सराफ, अभिषेक अनौरा, मनोज जैन, संजय मोदी, संजय रसिया, विजय, सत्येन्द्र, संजीव सौरया, अजित, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुभाष जायसवाल सहित स्वयंसेवी संस्था स्याद्वाद बद्र्धमान सेवा संघ, वीरसेवा संघ, आदिनाथ सेवा संघ, वीर व्यायामशाला, वाहुवलि सेवा संघ,वीर सेवा संघ महिला मण्डल जैन मिलन मुख्य शाखा आदि अनेकों लोग उपस्थित थे।

Today Warta