देश

national

स्मार्ट मोबाईल फोन से लैस हुई आशा कार्यकर्ता

الثلاثاء، 7 فبراير 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

राज्यमंत्री ने अपने हाथों से वितरित किए 173 स्मार्ट मोबाइल फोन

ललितपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में राज्यमंत्री मनोहरलाल ने बिरधा ब्लाक की आशा कार्यकर्ताओं को शासन से उपलब्ध स्मार्ट मोबाईल फोन का वितरण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दे रही है। इसका लाभ अंतिम छोर तक के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें आयुष्मान भारत योजना प्रमुख योजनाओं में से एक है। इस योजना के माध्यम से भी बहुत से लोगों को स्वास्थ्य का लाभ मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.जे.एस.बक्शी ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में आशा बहुओं को शासन से उपलब्ध स्मार्ट मोबाईल फोन वितरण किया गया है। इससे कार्य कुशलतापूर्ण हो सकेगी, साथ ही समय एवंकागज की बचत होगी और कार्य में पारदर्शिता भी आएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि राज्यमंत्री ने ब्लॉक की 173 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट मोबाइल फोन का वितरण किया। डीसीपीएम गणेश टेनगुरिया ने बताया कि जिले में आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। अब डिजिटल मिशन के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की सूचनाएं ई कवच के माध्यम से संकलित की जा रही है। आशा कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्ट मोबाईल फोन इस कार्य में सहायक होगा। बीसीपीएम द्वारा स्मार्ट फोन प्रयोग करने हेतु विधिवत जानकारी आशाओं को दी गयी और इसे सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया। स्मार्ट मोबाईल फोन वितरण के दौरान ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक छत्रपाल सिंह ने राज्यमंत्री, ब्लॉक प्रमुख एवं सीएमओ का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी कार्य होगा आसान

परिवार नियोजन की सामग्री मोबाइल के माध्यम से डिमांड कर सकेंगे, साथ ही निक्षय पोर्टल पर क्षय रोगियों की सूचना भर सकेंगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'