देश

national

जीवन में महत्व सफलता का नहीं संघर्ष का है : प्राचार्य

الخميس، 9 فبراير 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

नेमवि दो दिवसीय स्ंास्कृतिक वार्षिक क्रीड़ा समारोह प्रारम्भ

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.राकेश नारायण द्विवेदी, डा.अवधेष कुमार अग्रवाल, प्रो.ओम प्रकाश शास्त्री ने अतिवीर हनुमानजी के चित्र पर माल्यापर्ण ध्वजारोहण कर एथलीटों को खेल भावना की शपथ ग्रहण करा कर किया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि आज का विद्यार्थी आने वाले कल का राष्ट्र निर्माता है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा एवं अनुशासन के साथ-साथ प्रतिभाग करने हेतु अपनी क्षमता का अवसर मिलता हैं। भारत की प्रगति हेतु स्वस्थ्य नागरिक अनुषासित रहकर अपनी पूर्ण क्षमता के अनुसार देश सेवा का वृत ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर सीखता है। जीवन में महत्व सफलता का नहीं बल्कि संघर्ष का है जो हमें खेल भावना से मिलती है। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.अवधेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी श्रेष्ठ गुणों को आत्मसात कर तरक्की के आयाम तय करें। हार जीत का खेल में महत्व नहीं है इस काल में विद्यार्थी जो कुछ सीखता है आगे जाकर वे ही प्रवृतियां विकसित होकर उसके जीवन का अंग बन जाती है। संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो.डा.ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा हमारी संास्कृतिक धरोहर में खेलों की स्वस्थ्य परम्परा विद्यमान रही हैं। प्राचीन समय में शिक्षा के मन्दिर गुरूकुलों में विद्यार्थीयों को सैद्वान्तिक ज्ञान के साथ-साथ खेलों की शिक्षा भी प्रदान की जाती थी। उन्होंने कहा कक्षा मंच और मैदान में सहभागिता ही विद्यार्थी जीवन का श्रेष्ठतम् उदेष्य होना चाहिये। कार्यक्रम के संयोजक प्रो.अनिल सूर्यवंशी विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा ने कहा खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है इससे न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक विकास भी होता है। आज निम्न प्रतियोगितायें आयोजित हुयी जिसमें 100 मी. की दौड़ में छात्र वर्ग से वीरपाल सिंह परमार प्रथम, अरूण धाकड़ द्वितीय एवं अभिशेक प्रजापति तृतीय स्थान रहें छात्रा वर्ग में विभा बुन्देला प्रथम, साक्षी बुन्देला द्वितीय एवं सोनम तृतीय स्थान पर रही भॉला फेक प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से ऋशभ राजपूत प्रथम, मनजीत राय, द्वितीय एवं अर्जुनषर्मा तृतीय स्थान पर रहे तथा छात्रा वर्ग मे खुषबू वर्मा प्रथम, रोषनी कुषवाहा द्वितीय एवं आराधना तृतीय स्थान पर रही गोला फेक प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से मनजीत राय प्रथम ऋशभ राज राजपूत द्वितीय एवं प्रिंस षुक्ला तृतीय स्थान परप रहे छात्रा वर्ग में रोषनी कुषवाहा प्रथम हलीमन द्वितीय तथा मनीशा तृतीय स्थान रही। इस अवसर पर प्रो.आशा साहू, प्रो.पंकज शर्मा, प्रो.हिमांशुधर द्विवेदी, डा. जितेन्द्र कुमार, अनिता, डा.मनोज कुमार, डा.हरिशचन्द्र दीक्षित, डा.सुधाकर उपाध्याय, डा.संजीव शर्मा, डा.सुभाष जैन, डा.सुबेदार यादव, डा.रामकुमार रिछारिया, डा.ओ.पी. चौधरी, डा.राजेश तिवारी, डा.अरिमर्दन सिंह, डा.अवनीश त्रिपाठी, डा.धीरेन्द्र तिवारी, डा.जगत कौशिक, डा.बलराम द्विवेदी, डा.संतोष सिंह, डा.गिरेन्द्र, डा.सौरभ श्रीवास्तव, डा.सुनील शुक्ला, डा.मनीष वर्मा, डा.लक्ष्मीकान्त मिश्रा, डा.राजीव निरंजन, डा. शैलेन्द्र सिंह चौहान, डा. विनोद कुमार, डा.रोहित कुमार, डा.पराग अग्रवाल, डा.जितेन्द्र राजपूत, डा.अमित सोनी, संदीप श्रीवास्तव, डा.अनूप दीक्षित, श्वेता आनंद, डा.वर्षा साहू, डा. उषा तिवारी, डा.रजनी चौबे, डा.कविता पैजवार, डा.अभिलाषा साहू, हरीप्रसाद राजपूत, धु्रव किलेदार, अंकित चौबे, रमेश पाल, संजय शर्मा, दीपक रावत, रवि, हरदयाल सिंह, भरत, अनिल, कमलेश, राकेश, कमता प्रसाद, आदि उपस्थित रहे। संचालन डा.सुधाकर उपाध्याय एवं आभार डा.अनिल सूर्यवंशी ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'