देश

national

पुराने वितरित ऋणों को अतिशीघ्र चुकाएं बकायेदार

السبت، 4 فبراير 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। उ.प्र. अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक दिलीप कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये अवगत कराया है कि उ.प्र. अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि. के पुराने वितरित ऋणों टर्मलोन, मार्जिन मनी ब्याज सहित ऋण योजना, शैक्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत वसूली की कार्यवाही कराए जाने के सम्बन्ध में समस्त लाभान्वित लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन लाभार्थियों द्वारा ऋण की बकाया ब्याज सहित धनराशि अभी तक नहीं जमा की गयी है। वह लाभार्थी अपने ऋण की धनराशि तत्काल जमा करा दे। साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि तहसील ललितपुर के कुछ ऐसे लाभार्थी है जिन्होनें ऋण का एक भी रूपये जमा नहीं किया है, वह तत्काल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कक्ष सं.-104 विकास भवन, ललितपुर में सम्पर्क कर अपनी बकाया धनराशि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया में खुले उ.प्र. अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि. के बैंक खाता 1654798858 में अतिशीघ्र जमाकर उसकी प्राप्ति की रसीद की प्रति कार्यालय में जमा करायें। यदि लाभार्थी द्वारा निर्धारित अवधि में ऋण की बकाया धनराशि ब्याज सहित जमा नहीं की जाती है तो 10 प्रतिशत संग्रह शुल्क सहित भू राजस्व अधिनियम के अन्तर्गत वसूली की जायेगी। साथ ही सार्वजनिक रूप से आपकी सूची प्रकाशित की जाएगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'