देश

national

महाशिवरात्रि : मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष, जलाभिषेक जारी

السبت، 18 فبراير 2023

/ by Today Warta



बदायूं। महाशिवरात्रि का पर्व बदायूं जिले में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर से देहात तक मंदिरों में भक्तिमय महौल है। एक तरफ श्रद्धालु घरों में आदिदेव भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। वहीं जिले भर के छोटे से लेकर बड़े मंदिर व शिवालय पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई है। सुबह से ही जलाभिषेक जारी है।शनिवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही जिले में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। जबकि निर्धारित वक्त पर सुबह तकरीबन 4:00 बजे मंदिरों के कपाट खोले गए तो महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने घंटे घड़ियाल बजाते हुए भीतर प्रवेश किया और भोले बाबा को भांगए धतूराए बेलपत्रए बेरए फलए दूधए शहदए घी व गंगाजल अर्पित किया। शहर के बिरुआबाड़ी, हरप्रसाद, सहस्त्रधाम गौरीशंकर देवालय, सिद्धपीठ सर्वेश्वर श्री साईं मंदिर, नगला शक्तिपीठ, भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर व कूंचा पांडा के शिव मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लाइन सुबह से ही लगी रही जो लगातार बढ़ती जा रही है। इधर शहर से सटे गांव दहेमी में भी शिव मंदिर पर भक्तों की लंबी लाइन लगी है और जलाभिषेक जारी है। इन मंदिरों के बाहर मेला जैसा महौल बना हुआ है।बदायूँ मुरादाबाद एमएफ हाईवे मार्ग स्थिति वजीरगंज व नदवारी गांव के बीच प्राचीन बाबा भोलेनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव जयकारों के साथ जलाभिषेक किया ।

मंदिरों पर पुलिस का कड़ा पहरा

जिले में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन सख्त व्यवस्था के साथ तैनात है। श्रद्धालुओं के साथ कोई अप्रिय घटना न होने पाए इसके लिए सुबह से ही मंदिरों पर भारी मात्रा में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। महिला पुलिसकर्मियों को भी लगातार निगरानी के लिए लगाया गया है। जबकि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिले में डायवर्जन व्यवस्था भी लागू है। वहीं मजिस्ट्रेट भी भ्रमण कर रहे हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'