देश

national

डीएम ने रामगंगा कमाण्ड के सिंचाई खण्ड के गनपा नाला हेड का किया स्थलीय निरीक्षण

الأربعاء، 8 فبراير 2023

/ by Today Warta




राकेश केशरी

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा बुधवार को रामगंगा कमाण्ड के सिंचाई खण्ड फतेहपुर के अन्तर्गत पश्चिमी इलाहाबाद शाखा के किमी0- 273.100 पर स्थित गनपा नाला हेड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई ने जिलाधिकारी को बताया कि पश्चिमी इलाहाबाद शाखा को किमी0- 273.100 पर बायीं पटरी में तीन पाइपों द्वारा गनपा नाला से जोडा गया हैं, जिससें पश्चिमी इलाहाबाद शाखा कि अतिरिक्त पानी को खारिज किया जाता है। वर्तमान में नहर संचालन का रोस्टर न होने के कारण नहर में पानी नहीं पाये जाने पर बताया गया कि मंगलवार से रोस्टर अनुसार नहर चलायी जायेंगी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सिंचाई, फतेहपुर को निर्देशित किया कि पश्चिमी इलाहाबाद शाखा के जिन पाइपों से पानी गनपा नाला में खारिज किया जा रहा है, उनको कम से कम पास में लगे साइफन पाइप के ऊपरी सतह तक ऊपर करा दिया जाये, जिससे कि टेल भाग में नहर का जल स्तर और बढ़ जाये और किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकें तथा अवशेष पानी को इससे खारिज किया जा सके। इस अवसर पर सहायक अभियन्ता, सिंचाई खण्ड फतेहपुर शिवम श्रीवास, अवर अभियन्ता महेन्द्र कुमार सिंह यादव, सिंचाई खण्ड फतेहपुर संजीव कुमार अवस्थी एवं जिलेदार सिंचाई खण्ड फतेहपुर उपस्थित रहें।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'