देश

national

महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

السبت، 18 فبراير 2023

/ by Today Warta




कमल सिंह 

बांदा महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। वामदेव मंदिर के मुख्य मंदिर में सुबह से ही भगवान शिव पर जलाभिषेक कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर्व आस्था के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। श्रद्धालु सुबह से ही शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में लाइनों में लगे हैं। कई शिवभक्तों ने गंगाजल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाया जा रहा है। वहीं शिव भक्तों ने व्रत भी रखा है। शिव मंदिरों के बाहर मेले लगाए गए है जहां से श्रद्धालुओं खरीदारी कर रहे हैं। श्रद्धालु मंदिरों में कच्चे दूध, शहद और अन्य सामग्री के साथ भोले बाबा का अभिषेक कर रहे हैं। शहर के विभिन्न  मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे। वहीं आज जिले के प्रमुख मंदिरों के अलावा विभिन्न शिव मंदिरों में आज सुबह से ही श्रद्धालु शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों के आसपास प्रसाद, दूध व अन्य सामान की दुकाने सजी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'