देश

national

बुन्देलखण्ड पेयजल योजना के चोरी गये 63 पाइप बरामद

الأربعاء، 8 فبراير 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
डीसीएम समेत दो शातिर बदमाश हिरासत में, दो हुये भागने में कामयाब
ललितपुर। बुन्देलखण्ड पेयजल योजना के तहत डाली जा रही पाइप लाइन में उपयोग होने वाले लोहे के पाइप चोरी हो गये थे। इन पाइपों को बेचने के लिए ले जाते समय दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। जबकि मौके पर से ठेकेदार व एक व्यक्ति भागने में कामयाब हो गया। घटना की जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप किया।
एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक तालबेहट विनोद कुमार मिश्र के निर्देश पर उप निरीक्षक बाली सिंह अपने हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी डीसीएम संख्या एच.आर. 38 ए.सी. 3419 को टेकरी कट के पास रोकने का प्रयास किया, लेकिन डीसीएम चालक ने गति बढ़ाते हुये डीसीएम से भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुये करीब सौ मीटर दूर जाकर बाइपास पर डीसीएम रोक लिया। डीसीएम में कुल 63 लोहा के पाइप लदे हुये थे। जिन्हें बुन्देलखण्ड पेयजल योजना से चोरी करते हुये बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। झररघाट की ओर से पकड़े गये डीसीएम से राजस्थान राज्य के जनपद अलवर के ग्राम साड़ौली निवासी खुर्शीद खान पुत्र सुभान खान व आविद खान पुत्र अय्यूब खान को हिरासत में ले लिया, जबकि मौके का फायदा उठाते हुये झांसी के बबीना निवासी पण्डित महाराज व जनपद मथुरा के गोबद्र्धन क्षेत्र के निवासी आसीन ठेकेदार भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने पकड़े गये दोनों अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन्स व कुछ रुपये भी बरामद किये। पुलिस ने बताया कि पाइप चोरी का मामला धारा 379 के तहत दर्ज था, जिसके तहत यह कार्यवाही की गयी। पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों से जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उक्त पाइपों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। बदमाशों को हिरासत में लेने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उ.नि.बाली सिंह, हे.कां.कृष्णकांत, कां.मनीष कुमार, कां.शुभम तिवारी, कां.पुष्पेन्द्र सिंह बताये गये हैं। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'