देश

national

एसयूवी ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौके पर मौत

الثلاثاء، 14 فبراير 2023

/ by Today Warta



पुणे-नासिक हाईवे पर एसयूवी ने 17 महिलाओं को कुचला:5 की मौके पर ही मौत

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक रवश् ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सभी महिलाएं काम से घर लौट रही थीं

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रवश् ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'