देश

national

प्रयागराज इंटरसिटी में बैठे 5 वर्षीय बच्चे को चाइल्ड लाइन द्वारा बच्चे को उनके परिजनों को सौंपा

الأربعاء، 8 فبراير 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल 

उन्नाव। चार फरवरी को एक 5 वर्षीय बच्चा प्रयागराज इंटरसिटी में बैठा था जिसकी सूचना जीआरपी उन्नाव द्वारा चाइल्ड लाइन प्रभारी दिवाकर ओझा को मिली। चाइल्ड लाइन प्रभारी द्वारा इसकी सूचना बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार मिश्र व कल्याण समिति अध्यक्ष प्रीति सिंह को दी गई। बाल संरक्षण अधिकारी के आदेशानुसार बच्चे को ट्रेन से उतारा गया। बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार मिश्र व चाइल्ड लाइन प्रभारी द्वारा बच्चे का घर काफी खोज बीन के बाद बच्चे के घर का पता लगाया गया। जिस पर 7 फरवरी को बच्चे की मां उन्नाव आई और बच्चे के परिजन को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर कागजी कार्रवाही पूर्ण कर बच्चे को बच्चे के माता के सुपुर्द किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'