देश

national

फिर टला दिल्ली में मेयर चुनाव :10 नॉमिनेटेड मेंबर्स को वोट की मंजूरी के बाद हंगामा

الاثنين، 6 فبراير 2023

/ by Today Warta



दिल्ली में मेयर चुनाव तीसरी बार टला:10 नॉमिनेटेड मेंबर्स को वोट की मंजूरी के बाद हंगामा, सुप्रीम कोर्ट जाएगी  आप

नई दिल्ली। दिल्ली हेडक्वार्टर में आप और भाजपा के सदस्यों ने हंगामा किया। जिसके चलते दिल्ली में मेयर के चुनाव तीसरी बार टाल दिया गया। दिल्ली में मेयर चुनाव तीसरी बार टल गया है। अध्यक्षता कर रहे सत्य शर्मा ने सोमवार को कहा कि उप-राज्यपाल ने जिन 10 मेंबर्स को नॉमिनेट किया है, वो वोट डाल सकेंगे। 10 नॉमिनेटेड मेंबर्स को वोट की मंजूरी मिलने के बाद भाजपा और अअढ के मेंबर्स ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इससे पहले 6 और 24 जनवरी को भी चुनाव नहीं हो पाए थे। भाजपा ने एलजी वीके सक्सेना से सत्र फिर से बुलाने के लिए 10 फरवरी की तारीख की सिफारिश की थी, जबकि आप पार्टी ने 3, 4 और 6 फरवरी का सुझाव दिया था। एलजी ने आप का सुझाव मानते हुए सदन के सत्र के लिए 6 फरवरी तारीख तय की थी। जानकारी के मुताबिक, एक बार फिर आप सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। सदन स्थगित होने के बाद अअढ ने भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा की मंशा साफ नजर आ रही है कि पार्टी मेयर का चुनाव नहीं करवाना चाहती है। भाजपा बेईमानी से टउऊ पर सरकार बना कर बैठी है। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली को एक भ्रष्ट मुख्यमंत्री मिला है, जिसका नाम लगातार शराब घोटाले में आ रहा है। इसी पैसे का इस्तेमाल कर उन्होंने गोवा में और फिर मेयर चुनाव लड़ने की कोशिश की। इन्होंने भाजपा के 9 पार्षदों को पद और पैसे का लालच दिया।

अअढ की शैली ओबेरॉय और भाजपा की रेखा गुप्ता के बीच टक्कर

अअढ ने मेयर के लिए शैली ओबेरॉय और भाजपा ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। ऐसे में राजधानी को एक महिला मेयर मिलना तय है। भाजपा सांसद हंसराज हंस ने दावा किया कि मेयर भाजपा का ही होगा। टउऊ चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक 6 जनवरी को हुई थी, लेकिन हंगामे के कारण मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था। वहीं, डिप्टी मेयर के लिए अअढ ने मोहम्मद इकबाल और इखढ ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'