देश

national

सूचना प्रौद्योगिकी में सबसे बेहतर हैं संगठन,मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

الاثنين، 6 فبراير 2023

/ by Today Warta





राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल बिरधा कार्यसमिति की बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के आर्थिक और राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा करके उनका अनुमोदन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंडल कार्यसमिति की बैठक ब्लॉक सभागार में मंडल अध्यक्ष कुंजन सिंह राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्यसमिति के अनुरूप मंडल कार्यसमिति में आर्थिक और राजनीतिक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टोटे ने राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी में सबसे अव्वल है। हमारा दल विश्व का एकमात्र संगठन है जिसके सारे सदस्यों का विधिवत डाटा संगठन के पास है। राजनीतिक मामले में हमारे प्रधानमंत्री ने यूक्रेन और रूस के युद्ध में से भारतीयों को सुरक्षित निकाल कर लाने का कार्य करके अपनी राजनैतिक प्रतिभा का लोहा मानने को विवश कर दिया है जो भारतीय राजनीति का एक अनूठा उदाहरण है। राजनीतिक पटल पर भाजपा पूरे विश्व में अब्बल नंबर पर है इसके लिए हमारे शीर्ष नेतृत्व की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। आर्थिक प्रस्ताव पर मंडल प्रभारी सुरेश प्रकाश कौन्तेय ने कहा कि आज पूरी दुनिया के विकसित देश मंदी के भयानक दौर से गुजर रहे हैं। कोरोना महामारी से प्रभावित होने के बाद भी हमारे देश में किसी तरह का आर्थिक संकट नहीं है। आज हमारी सरकार पूरे देश के गरीबों को राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा योजना में भरपेट भोजन की व्यवस्था निशुल्क कर रही हैं। मुख्य अतिथि जगदीश सिंह लोधी ने संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के अंत में शक्ति केंद्र संयोजक कलोथरा राजकुमार सिंह बुंदेला के पिताजी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंजन सिंह राजपूत तथा संचालन रामस्वरूप पटेल ने किया। बैठक में ब्लाक प्रमुख मोहित निरंजन, रघुवीर शरण तिवारी, रामजी सिरोठिया, वीरपाल सिंह, शेरसिंह पवार, वीरेंद्र दुबे नीटू, पवन पटेरिया, जितेन्द्र तिवारी, जाहर सिंह, रवि भार्गव, कृष्णा विश्वकर्मा, हरगोविंद कुशवाहा, सुनील, वृंदावन कुशवाहा, मोनू राय, अटल बिहारी टोंटे, राजेंद्र कुशवाहा, प्रान सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'