देश

national

मल,मूत्र से भर पट गया सरायअकिल में बस अड्डा में बना सार्वजनिक शौचालय

الجمعة، 10 فبراير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

नगर पंचायत सराय अकिल के अधिशाषी अधिकारी कर रहे मौज 

कौशाम्बी।’नगर पंचायत सराय अकिल के अधिशाषी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं इस बात की गवाही बस अड्डा पर बना सार्वजनिक शौचालय चीख-चीख कर दे रहा है। सराय अकिल बस अड्डा पर बने सार्वजनिक शौचालय की दीवाल पर स्वच्छ सराय अकिल, स्वास्थ्य सराय अकिल लिखा हुआ है,लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल ही अलग है। सार्वजनिक शौचालय के अंदर की स्थिति बद से भी बदतर हो चुकी है,जिसे देखकर लोगों को घृणा महसूस होती है। नगर पंचायत सराय अकिल अधिशाषी अधिकारी भ्रष्टाचार में किस कदर लिप्त हैं। बस अड्डा पर बने सार्वजनिक शौचालय के अंदर की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। बस अड्डा पर बने सार्वजनिक शौचालय में ना पानी की व्यवस्था है और ना ही साफ-सफाई की व्यवस्था है। सार्वजनिक शौचालय में सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध ना होने के कारण पूरा शौचालय मल,मूत्र से भर पट गया है और शौचालय के अंदर मल - मूत्र का ढेर लगा हुआ है। अंदर की स्थिति देखकर ऐसा लगता है जैसे कि वर्षों बीत जाने के बाद भी शौचालय की सफाई व्यवस्था पर जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। अंदर की स्थिति बेहद खराब होने के कारण बस अड्डा पर आने वाले लोग बाहर ही मल,मूत्र त्याग कर चले जाते हैं,जिससे नगर पंचायत सराय अकिल में गंभीर बीमारी फैलने की आशंका मडरा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'