देश

national

जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

الاثنين، 20 فبراير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

रायफल से कई राउंड फायरिंग ईंट पत्थर लगने से चार घायल

कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है,दोनो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले,वहीं दहशत फैलाने के लिए एक पक्ष से एक दबंग ने रायफल से कई राउंड फायरिंग भी की है, गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहा है। फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया,ईंट-पत्थर लगने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जिसमे से एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगी है,उसकी हालत नाजुक बनी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। घटनाक्रम के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा कन्नू पर गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर खूनी संघर्ष हुआ है,और ईंट पत्थर और गोलियां चली है,ईंट पत्थर लगने से महिलाओ सहित चार लोग घायल हो गए है।फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि हमला करने वाले पक्ष की तरफ किसी व्यक्ति की शादी थी। जहां पर तमाम रिश्तेदार एकत्रित थे। दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर उधर से गुजरा था। आरोप है कि वह गाली गलौज कर रहा था, जिसका विरोध किया गया था। इसी बात को लेकर बवाल हुआ है।एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना सैनी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें 4 लोग घायल भी हुए हैं। उनको गंभीर चोट नहीं लगी है। उनका इलाज चल रहा है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। उसकी जांच की जा रही है,जांच के बाद जो विधिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'