देश

national

दलित मजदूर व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

الجمعة، 17 فبراير 2023

/ by Today Warta





राकेश केशरी

पुलिस के पहुंचने पर जमीन में रखी थी लाश परिजनों का कहना है कि धन्नी से लगाई फांसी

जिस गमछा से फांसी लगाने की परिजन कर रहे बात फँदा बनाने में पड़ जाएगा वह छोटा

कोखराज कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र के साईं का पुरवा खारा गांव में एक दलित मजदूर व्यक्ति की गुरुवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है परिजनों द्वारा बताई जा रही बात हजम होने लायक नहीं है सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक के बच्चे बिलाप कर रहे हैं घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के साईं का पूरा खारा गांव निवासी पप्पू पासी उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बद्री प्रसाद पासी मेहनत मजदूरी करके परिवार का जीविकोपार्जन करता था शुक्रवार की सुबह पप्पू के परिजनों ने बताया कि पप्पू ने कमरे की धन्नी में गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया है जब मौके पर ग्रामीण और पुलिस पहुंची तो पप्पू की लाश जमीन पर रखी थी बिना पुलिस के पहुंचे आखिर लाश किसने धन्नी से नीचे उतारी है इसका जवाब भीड़ के बीच कोई नहीं दे सका है जिस गमछा को आत्महत्या में प्रयोग के लिए परिजनों द्वारा बताया जा रहा है उस गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या करने में गमछा छोटा पड़ जाएगा हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दबी जुबान से ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू पासी का पत्नी से बराबर विवाद होता था पप्पू की मौत कैसे हुई है इस पर ग्रामीण जुबान नहीं खोलना चाहते है पप्पू फांसी की मौत संदिग्ध बताई जाती है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'