देश

national

जिलाधिकारी ने हाईस्कूल/इंटर परीक्षा वर्ष-2023 को नकल विहीन/सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापकों तथा स्टैटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक

الجمعة، 10 فبراير 2023

/ by Today Warta




राकेश केशरी

किसी भी प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, केन्द्र व्यवस्थापक आदि के द्वारा नकल कराने में संलिप्तता पायी जाती है तो उसके विरूद्ध एन0एस0ए0 के तहत सख्त कार्यवाही की जायेंगी।जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार द्वारा सम्राट उदयन सभागार में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल/इंटर परीक्षा वर्ष-2023 को नकल विहीन/सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापकों तथा स्टैटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की गई।  बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जाय तथा सभी सम्बन्धित अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी नियमों व निर्देशों का अक्षरशः सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय एवं सभी परीक्षा कक्षों में सी0सी0टी0वी0 की क्रियाशीलता सुनिश्चित कर लिया जाय। जिलाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्या से कहा कि परीक्षा केन्द्रों में सभी आधार भूत सुविधाओं के साथ ही सभी परीक्षा कक्ष में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट को समय से परीक्षा केन्द्रों पर पहुॅचने के निर्देश दिये, अनुपस्थित पाये जाने पर सम्बन्धित स्टैटिक मजिस्ट्रेट के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, केन्द्र व्यवस्थापक आदि के द्वारा नकल कराने में संलिप्तता पायी जाती है तो उसके विरूद्ध एन0एस0ए0 के तहत सख्त कार्यवाही की जायेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।  जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि यू0पी0 बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी 2023 से 04 मार्च 2023 तक आयोजित किया जायेंगा। उन्होंने बताया कि यू0पी0 बोर्ड परीक्षा में जनपद में हाईस्कूल में 26223 एवं इण्टरमीडिएट में 21702 कुल-47925 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे तथा कुल 85 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि यू0पी0 बोर्ड परीक्षा को सुचितापूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 85 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 03 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है। उन्होंने बताया कि सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा वायस रिकार्डरयुक्त उपलब्ध है व मॉनीटरिंग सेल का गठन किया जा चुका है व मॉनीटरिंग सेल से सभी परीक्षा केन्द्रों को जोड़ लिया गया है तथा वाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति सभी 85 परीक्षा केन्द्रों पर कर ली गई है। कन्ट्रोल रूम का गठन किया जा चुका है, जिसका मोबाइल नम्बर-8423966409 है। उन्होंने बताया कि 06 सचल दल का गठन किया गया है तथा कुल 2668 कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है, जिसमें माध्यमिक विद्यालयों से 1408 एवं बेसिक शिक्षा से 1260 सम्मिलित हैं।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं अपर जिलाधिकारी श्री जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'