देश

national

पीएम व सीएम को पत्र भेजकर तीर्थराज प्रयागराज के समग्र की सकिपा ने उठाई मांग

الأحد، 5 فبراير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

अयोध्या, मथुरा और काशी से भी बढ़कर हो तीर्थराज प्रयागराज की भव्यता....अजय सोनी

कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी ने तीर्थराज प्रयागराज के समग्र और वृहत विकास के लिए फिर आवाज उठाई है। पार्टी नेता अजय सोनी ने शनिवार को पार्टी के कई कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीर्थराज प्रयागराज के समग्र और वृहत विकास के लिए पार्टी के लेटर हेड पर पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में पार्टी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से तीर्थराज प्रयागराज के समग्र और वृहत विकास की मांग उठाई है। शनिवार को समर्थ किसान पार्टी के कई कार्यकतार्ओं ने पार्टी नेता अजय सोनी के साथ शहर के प्रमुख डाकघर सिविल लाइन पहुंचे और तीर्थराज प्रयागराज के विकास हेतु प्रधानमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री कार्यालय पत्र भेजा। भेजे गए पत्र में समर्थ किसान पार्टी ने लिखा है कि तीर्थराज प्रयागराज हिंदुओं के सभी तीर्थों का राजा है। यह हिंदू धर्म की देवस्थली है। यहां हर साल कुंभ मेला, एवं प्रति बारह साल में यहां महाकुंभ मेला का आयोजन होता है। कुंभ और महाकुंभ मेला में देश विदेश के करोड़ों लोगों का प्रयागराज आना होता है। साथ ही प्रयागराज में धार्मिक, आध्यात्मिक, न्यायिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और पर्यटन के तमाम मुख्य स्थल हैं। बावजूद इसके आज केंद्र एवं प्रदेश सरकार अयोध्या, काशी, मथुरा, गोरखपुर आदि धार्मिक स्थलों का व्यापक स्तर पर विकास कर रही है जबकि तीर्थराज प्रयागराज की उक्त सरकारों द्वारा लगातार उपेक्षा और अनदेखी की जा रही है। इसी को लेकर समर्थ किसान पार्टी की ओर से अजय सोनी ने शानिवार को केंद्र एवं प्रदेश सरकार को पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में तीर्थराज प्रयागराज के समग्र और वृहत विकास की पार्टी ने मांग उठाई है। इसके पूर्व पार्टी के कार्यकतार्ओं से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने कहा कि प्रयागराज तीर्थराज है। यह मोक्ष और मुक्ति का धाम है। यह हिंदू धर्म का हृदय स्थल है। इसलिए इसकी भव्यता अयोध्या, मथुरा और काशी से बढ़कर होनी चाहिए। कहा कि समर्थ किसान पार्टी केंद्र एवं प्रदेश सरकार से लगातार यह मांग कर रही है कि तीर्थराज प्रयागराज के समग्र और वृहत विकास की उक्त सरकारों द्वारा युद्धस्तर पर समुचित कार्यवाही होनी चाहिए। इस संबंध में अजय सोनी ने बताया कि समर्थ किसान पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर मनोज सोनी, राम मिलन पांडेय, अनिल मौर्य, राजू सोनकर आदि मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'