इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने लामबंद होकर डीएम को भेजा ज्ञापन
ललितपुर। विकास खण्ड तालबेहट के ग्राम पंचायत भुचेरा में तैनात रोजगार सेवक की मनमानी और अनियमित्ताएं बरते जाने को लेकर ग्राम प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीणों ने लामबंद होकर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में ग्रामीणों व प्रधान ने रोजगार सेवक को तत्काल हटवाये जाने की मांग उठायी है।
शिकायती पत्र में प्रधान बृजेश कुमार ने बताया कि वह ग्राम पंचायत भुचेरा ब्लाक तालबेहट का ग्राम प्रधान है। बताया कि ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक का पद रिक्त चल रहा है एवं ब्लाक के आदेश के क्रम में मनोज साहू जो खैराडांग में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है को हमारी पंचायत से सम्बंद्ध कर दिया गया है। जो ग्राम में कभी कभार ही आते हैं और अपनी मनमर्जी से कार्य करते हैं। आरोप है कि प्रधान से बिना पूछे ग्राम में कार्य करवाते है। जब प्रधान द्वारा उक्त कार्य के वारे में पूछा जाता है तो कहा जाता है कि मैं ऐसे ही कार्य करता हूं। उक्त रोजगार सेवक द्वारा मुझसे बिना पूछे श्रमिको की हाजिरी दर्ज की जाती है तथा प्रधान के कहने पर श्रमिको को कार्य नही दिया जा रहा है। तथा प्रधान द्वारा कई बार जिन श्रमिको के जाव कार्ड बनाने को कहा गया वह अभी तक नही बनवाये है। जिससे प्रधान की छवि उसकी ही पंचायत में धूमिल हो रही है। प्रधान व ग्रामीणों ने लामबंद होकर जिलाधिकारी से ग्राम पंचायत से उक्त रोजगार सेवक को हटवा कर अन्य रोजगार सेवक की नियुक्ति करने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय ग्राम प्रधान बृजेश कुमार, पुष्पेन्द्र पाल, नरेन्द्र कुमार, ममता, सूरज सहरिया, प्रान सिंह, रामपाल आदि मौजूद रहे।

Today Warta